भारत

महिला दुकानदार ने चखाया मजा: दो युवकों की चप्पलों से की पिटाई, पैसे देने में कर रहे थे आनाकानी

jantaserishta.com
16 Feb 2022 1:32 PM IST
महिला दुकानदार ने चखाया मजा: दो युवकों की चप्पलों से की पिटाई, पैसे देने में कर रहे थे आनाकानी
x
देखें वीडियो।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक वीडिया वायरल हो रहा है. जहां पर महिला दुकानदार दो युवकों की चप्पलों से पिटाई कर रही है. बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक ढाबे पर पराठे खाने आए थे. जब पेमेंट करने की बारी आई तो दोनों आनाकानी करने लगे.

इस पर महिला के भाई और युवकों के बीच कहासुनी हुई. दोनों ने महिला दुकानदार के भाई को पीटना शुरू कर दिया. यह देखकर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया और उसने युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


यह मामला नौगांव थाना इलाके का है. जहां पर एक महिला अपने भाई को बचाने के लिए युवकों से भिड़ गई और चप्पलों से उनकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ा और अपने साथ थाने ले गई. ASP विक्रमसिंह ने बताया कि तहसील ऑफिस के पास स्थित ढाबे में दो लोग पहुंचे थे. ढाबे वाले और युवकों के बीच खाने के रुपये को लेकर विवाद था.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि अनिकेत और मलखान नाम के दो युवक सोमवार की शाम पराठे खाने आए हुए थे. पराठे खाने के बाद जब महिला ने पैसे मांगे तो ये लोग विवाद करने लगे. इस दौरान इन्होंने महिला दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया. यह देखकर महिला दुकानदार गुस्से में आ गई और अपने भाई को बचाने के लिए दोनों युवकों की चप्पलों से पिटाई कर दी. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेले भेजा
पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर FIR दर्ज की और दोनों को जेल भेज दिया. फिलहाल महिला दुकानदार और उसके भाई ने राहत की सांस ली है. उनका कहना है कि युवकों ने इसलिए विवाद शुरू किया क्योंकि वो पैसे नहीं देना चाहते थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story