भारत

महिला प्रोफेसर के डांस VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, गजब के स्टेप्स कर उड़ाया गर्दा

jantaserishta.com
30 Aug 2024 10:11 AM IST
महिला प्रोफेसर के डांस VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, गजब के स्टेप्स कर उड़ाया गर्दा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉलेज ईवेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्टेज पर कॉलेज की कुछ महिला प्रोफेसर नजर आ रही हैं जो 'काला चश्मा...' गाने पर डांस कर रही हैं. सभी ने साड़ी पहनी हुई है. हालांकि इसमें एक टीचर अरुणिमा देवाशीश गजब के स्टेप्स कर रही हैं जिसने स्टेज पर आग लगाई हुई है. वीडियो केरल में एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज का है.

वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग कमेंट सेक्शन में अरुणिमा की तारीफ करते नहीं थक रहे. स्टेज पर मौजूद लड़कियों ने भी अपनी टीचर को खूब चीयर किया. एक स्टूडेंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- हमारे टीचर्स बहुत कूल हैं.
कमाल की बात ये है कि अन्य लोगों के साथ कमेंट सेक्शन में सिंगर और रैपर बादशाद ने भी कमेंट किया. उन्होंने कमेंट में लिखा- प्रिजेंट मैम. बताते चलें कि प्रोफेसर अरुणिमा देवाशीष एक प्रोफेश्नल डांसर भी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 6,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
बता दें कि बच्चों के साथ इंज्वाय करते टीचर्स के ऐसे कई वीडियो पहले भी वायरल होते रहे हैं. कुछ समय पहले एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अपने जन्मदिन पर टीचर ने क्लास में बच्चों के साथ जमकर डांस किया था. इसमें मैडम का 'कजरारे...' गाने पर डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story