भारत
बाल-बाल बची महिला प्रोफेसर की जान, दौड़े-दौड़े पहुंच गए लोग, जानें क्या हुआ?
jantaserishta.com
21 April 2026 6:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक-1 में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां गलेरिया रोड पर एक महिला प्रोफेसर की कार सड़क के बीचों-बीच खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गई. यह हादसा उस समय हुआ जब प्रोफेसर अपनी यूनिवर्सिटी से घर लौट रही थीं.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता सेक्टर-55 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष (HOD) के पद पर कार्यरत हैं और सुशांत लोक-1 की रिजवुड एस्टेट की निवासी हैं. रोजाना की तरह वह अपने घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी. बताया जा रहा है कि यह गड्ढा पिछले कई महीनों से खुला पड़ा था, लेकिन इसके आसपास न तो कोई बैरिकेड लगाया गया था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद महिला प्रोफेसर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उनकी जान बच गई, हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि लोग कार को बाहर निकाल रहे हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गड्ढे को लेकर कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. यह घटना एक बार फिर शहर में चल रहे अधूरे निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है.
पीड़ित प्रोफेसर ने इस मामले में पुलिस, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और नगर निगम को शिकायत देने की बात कही है. उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.
गुरुग्राम में खुले गड्ढे में गिरी कार, महिला प्रोफेसर सुरक्षित बचीं। pic.twitter.com/IBCvcit8f8
— @iamvikasbaliyan -Vikas Chaudhary |🇮🇳 (@10iamvikas) April 21, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





