भारत

वीडियो छाया: महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़ मारकर दी चेतावनी, बोला- मैं सुसाइड कर रहा हूं

jantaserishta.com
4 April 2022 11:04 AM IST
वीडियो छाया: महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़ मारकर दी चेतावनी, बोला- मैं सुसाइड कर रहा हूं
x

कानपुर: कानपुर के ककवन में एंटी रोमियो अभियान के तहत इलाके में घूम रही महिला पुलिसकर्मी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी. जिसके बाद वहां मौजूद पांच महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़ मार दिया और चेतावनी देकर उसे भगा दिया. इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने कहा कि उसे बेवजह मारा गया है इसलिए वह सुसाइड करने जा रहा है.

बता दें, उत्तर प्रदेश में इस समय सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस जगह-जगह एंटी रोमियो अभियान चला कर छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर शिकंजा कस रही है. इस अभियान के तहत एंटी रोमियो दस्ते की महिला सिपाही सादे कपड़ों में घूमकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों की पहचान करके उन पर एक्शन लेती हैं. ककवन में एक युवक को सादी वर्दी में घूम रही महिला सिपाही को छेड़ना भारी पड़ गया.
दरअसल, कुछ महिला सिपाही सादे कपड़े पहनकर ककवन के भीड़-भाड़ वाले इलाके में घूम रही थीं. तभी एक युवक ने महिला सिपाही को छेड़ दिया. महिला सिपाही और उनकी अन्य साथी सिपाहियों ने तुरंत युवक को पकड़ा और उसकी धुनाई कर डाली. उन्होंने उसे सरेआम थप्पड़ मार दिया और चेतावनी देकर भगा दिया.
लेकिन कुछ ही देर बाद उस युवक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. युवक ने कहा कि पुलिस ने मुझे बेवजह पीटा है. मैंने उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की. इसलिए मैं अब सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरी मौत की जिम्मेदार पांच महिला सिपाही हैं. जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की.
उधर सीओ ककवन राजेश कुमार ने इस मामले पर कहा कि युवक ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की थी. जिसके चलते उसे थप्पड़ मारा गया. उन्होंने कहा कि अगर युवक को कोई शिकायत है तो वह बड़े अधिकारियों से शिकायत करके मामले की जांच करवा सकता है. हालांकि, पुलिस को अभी तक युवक का नाम नहीं पता लग पाया है. वे युवक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story