भारत

महिला पुलिसकर्मियों ने रेपिस्ट के घर चलाया बुलडोजर

Nilmani Pal
10 March 2023 1:37 AM GMT
महिला पुलिसकर्मियों ने रेपिस्ट के घर चलाया बुलडोजर
x
देखें वीडियो

दमोह। दमोह जिले में रनेह में सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय जमीन पर किए गए कब्जे को आज बुलडोजर चलाकर गिराया गया। गुरुवार को प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी के कृषि भूमि में बना घर और प्लाट कब्जा मुक्त किया।

इस दौरान हिनमतपटी रोड पर शासकीय भूमि करीब 7500 वर्ग फ़ीट, जिसमे एक कच्चा मकान और खेत कीमत करीब 75 लाख कीमत की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। यह कार्यवाही हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह और तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार विजय चौधरी के नेतृत्व में की गई। 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के बाद आज महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मा संभाला। उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी, रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, उप निरीक्षक वन्दना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान रनेह, मड़ियादो गैसाबाद, हटा, थाना पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा lतहसीलदार रोहित राजपूत, बिजय चौधरी, पटवारी देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही।



Next Story