
x
मचा हड़कंप।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक 2 दिन पहले रात के वक्त ड्यूटी पर थाने जा रही महिला पुलिसकर्मी से बदमाशों ने मोबाइल लूट की है और उसके साथ मारपीट भी की। महिला पुलिस के चिल्लाने पर बदमाश फरार हो गए। बीते 2 दिनों से इस पूरी घटना पर रबूपुरा थाना में न कोई एफआईआर दर्ज है और न ही कोई शिकायत लिखी गई है। रबूपुरा एसएचओ की इस लापरवाही को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है और एसीपी से लिखित में जवाब मांगा है। साथ ही डीसीपी को इस पूरे घटना का 1 घंटे के अंदर पदार्फाश करने को कहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर की रात में एक महिला पुलिसकर्मी थाने की तरफ अपनी ड्यूटी पर जा रही थी तभी एक सुनसान जगह पर कुछ बदमाशों ने उसका गला दबाकर उसे झाड़ी में खींचने की कोशिश की और उसका मोबाइल लूट लिया। महिला पुलिसकर्मी के साथ उन्होंने मारपीट भी की। पास ही गुजर रहे ट्रैक्टर सवार लोगों ने महिला को बचाया और बदमाश वहां से फरार हो गए।
जानकारी मिली है कि इस मामले को लेकर रबूपुरा थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बजाय मैनेजमेंट में जुटी रही। आज जब इस बात की जानकारी गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए एसएचओ रबूपुरा को सस्पेंड कर दिया और एसीपी से लिखित में जवाब मांगा, साथ ही डीसीपी को आदेश दिए कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाए, बदमाशों को पकड़ा जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





