
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वह फोन पर किसी से बात करने लगे.
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि विशेश्वरगंज थाने में तैनात महिला सिपाही अपनी साथी महिला सिपाही के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी. इस दौरान वह फोन पर किसी से बात करने लगे. बात करते-करते वह वापस मुड़ी और अपने रूम में आ गई. फिर उसने सुसाइड कर लिया.
साथी महिला आरक्षी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी, जिसके बाद मृतक महिला आरक्षी को फंदे से नीचे उतारा गया. घटना की सूचना पर जिले के एसपी प्रशांत वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और थाने के पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली.
अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि 2019 बैच की महिला आरक्षी निधि सिंह आज सुबह अपनी महिला सहकर्मी के साथ वर्दी पहन कर बैंक पर ड्यूटी के लिए निकली थी, इस दौरान वह किसी अज्ञात से फोन पर बात कर रही थी, बात करते-करते अचानक वह अपने कमरे में चली गई और भीतर से कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी पर लटक गई.
मृतक महिला आरक्षी निधि सिंह (26 वर्षीय) उन्नाव जिले की रहने वाली थी और विगत दो वर्षों से बहराइच के विशेश्वरगंज थाने में तैनात थी. अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, पुलिस की फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है. उन्होंने बताया की मृतक आरक्षी के परिजन अपने घर से थाने पर पहुंच रहे हैं, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





