भारत

महिला पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड...डायल 112 में कार्यरत थी मृतका

Admin2
11 Jan 2021 6:23 PM IST
महिला पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड...डायल 112 में कार्यरत थी मृतका
x
बड़ी खबर

लखनऊ में एक महिला पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दरअसल, महिला डायल 112 में काम करती थी. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर महिला ने ये कदम क्यों उठाया. फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामल में आगे की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के थाना मोहनलालगंज में महिला पुलिस कर्मी जिसका नाम उर्मिला था वह किराए का मकान लेकर रहती थी. महिला पुलिसकर्मी इमरजेंसी सेवा डायल 112 के काम करती थी. पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने फांसी लगकार खुदखुशी कर ली है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है. एडीसीपी मोहनलाल गंज सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, पुलिस को फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी और मौके पर पाया कि महिला पुलिस कर्मी ने फांसी लगा ली. हालांकि, कुछ कारण नहीं पता चल पाए हैं, पुलिस कार्रवाई कर रही है औऱ महिला के परिजनों को भी बुला लिया गया है.

Next Story