भारत

‘थप्पड़बाज’ महिला पुलिस अफसर, मारा वकील को थप्पड़

jantaserishta.com
10 Oct 2026 4:50 PM IST
‘थप्पड़बाज’ महिला पुलिस अफसर, मारा वकील को थप्पड़
x
वीडियो हुआ वायरल.
अलवर: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में गाड़ी पार्किंग को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला सड़क पर प्रदर्शन तक पहुंच गया. आरोप है कि ट्रैफिक सीओ अंजू यादव ने अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
मामला शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मदनगंज थाना क्षेत्र के सिटी रोड का है. अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया के मुताबिक, वह किशनगढ़ के मुख्य बाजार में सब्जी लेने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मंडी चले गए. कुछ देर बाद पुलिस का फोन आया कि उनकी गाड़ी सब्जी मंडी के पास खड़ी है. इसके बाद वह वापस गाड़ी के पास पहुंचे.
बाबूलाल बागरिया का आरोप है कि मौके पर मौजूद ट्रैफिक सीओ अंजू यादव ने उनसे गाड़ी खड़ी करने को लेकर सवाल किया. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में इस तरह गाड़ी नहीं खड़ी करने की बात कही. हालांकि, उनके मुताबिक, इसके बाद भी विवाद बढ़ गया. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया, गाड़ी की चाबी ले ली और उन्हें धमकी दी. इसी दौरान अधिकारी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो भी सामने आया है.
घटना की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के वकील बड़ी संख्या में मुख्य बाजार में जुट गए. अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रैफिक सीओ को निलंबित करने की मांग की. प्रदर्शन के कारण बाजार में यातायात प्रभावित हुआ.
स्थिति को संभालने के लिए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी समेत तीन थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. सीओ सिटी के मुताबिक, बार एसोसिएशन से बातचीत के बाद रात करीब 10:30 बजे धरना समाप्त करा दिया गया. इसके बाद बाजार में यातायात बहाल हुआ.
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब महिला पुलिस अधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच टकराव का मामला बन गया है. वकील अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story