भारत

महिला फिजियोथैरेपिस्ट चोरी के आरोप में गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल

jantaserishta.com
13 Jan 2025 11:31 AM IST
महिला फिजियोथैरेपिस्ट चोरी के आरोप में गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल
x
सामने आया वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट को चोरी के आरोप में पकड़ा है. महिला ने एक अस्पताल परिसर में बने मंदिर में स्थित चांदी की प्रतिमा चुरा ली थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश में जुटी पुलिस ने मूर्ति को भी बरामद कर लिया है.
दरअसल, मिसरोद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर से लक्ष्मी मां की 60 हज़ार कीमत वाली चांदी की मूर्ति चोरी हो गई है.
शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने जब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध महिला हाथों में 2 बॉक्स लेकर जाती हुई दिखी. आगे चलकर महिला एक कार में बैठती है और ड्राइव कर के वहां से चली जाती है. कार नंबर के आधार पर महिला की पहचान हो जाती है और पुलिस जब उसके घर पहुंचती है तो वहां उसे चोरी की गई मूर्ति मिल जाती है.
महिला ने पुलिस को बताया कि वह फिजियोथैरेपिस्ट है और उसने शौक पूरा करने के मकसद से भगवान की मूर्ति चुराई थी. फ़िलहाल पुलिस ने महिला के पास से मूर्ति को बरामद कर चोरी में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story