भारत
फर्जी क्रेडिट कार्ड और लोन कराने वाले गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, पैसों के बंटवारे को लेकर हुई साथी की हत्या
jantaserishta.com
17 Oct 2024 3:02 PM IST

x
अपना कमीशन लेती थी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाने और लोन करवा कर उसकी रकम हड़पने वाले गैंग की एक वांछित महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने महिला के पति को एक दिन पहले बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसी गैंग ने पैसों के बंटवारे को लेकर अपने एक साथी की हत्या की थी। गिरफ्तार की गई महिला गैंग के साथ मिलकर बैंकों में फर्जी अकाउंट खुलवाकर और लोन करवाने में गैंग की मदद करती थी और अपना कमीशन लेती थी।
थाना दादरी पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड व बैंक में लोन कराने में गैंग की मदद करने वाली एक वांछित महिला आरोपी नेहा कुमारी पत्नी विशाल चन्द्र सुमन को गिरफ्तार है।
पुलिस ने बताया है कि ये महिला आरोपी साथियों के द्वारा आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट के आधार पर फर्जी तरीके से नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलवाकर मैफर्स फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पे स्लिप के आधार पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड व बैंक में खाता खुलवाने तथा लोन कराने में गैंग की मदद करती थी। इसके बदले उसे निर्धारित कमीशन भी दिया जाता था।
गौरतलब है कि नेहा कुमारी के पति विशाल चन्द्र सुमन को पुलिस ने एक दिन पहले बुधवार को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया था। इस गैंग में अमित कुमार सिंह नाम का भी शख्स था, जिसकी गैंग के कुछ सदस्यों ने 7 अक्टूबर को पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या कर दी थी। पुलिस जब हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आगे बढ़ी, तब इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
Tagsफर्जी क्रेडिट कार्डलोनग्रेटर नोएडाथाना दादरी पुलिसFake Credit CardLoanGreater NoidaPolice Station Dadri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





