रिश्वत लेने के 4 साल बाद बर्खास्त हुई महिला दरोगा, जानिए क्या था पूरा मामला

इटावा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले के सैफई थाने में तैनात एक महिला दरोगा को 20000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेने के एक पुराने मामले में पुलिस सेवा (Police Service) से बर्खास्त (Terminated) कर दिया गया. इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने महिला दरोगा को बर्खास्त करने की पुष्टि करते हुए बताया कि चार वर्ष पहले 2017 में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई थीं. महिला दारोगा को विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया गया. महिला दारोगा गीता यादव दो साल से सैफई थाने में तैनात थी. एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी दारोगा गीता के खिलाफ वाराणसी जिले के शिवपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मामले में उसे जेल भेजा गया था और विभागीय जांच शुरू हो गई थी. जमानत पर गीता यादव जेल से छूटी थी और तैनाती दोबारा विभाग में हो गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





