भारत
महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने खत्म की जिंदगी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
jantaserishta.com
26 May 2025 4:52 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरी बार बेटी होने पर ससुराल में ताने सुनने को मजबूर एक 32 साल की महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दिल दहला देने वाली घटना अमरावती के तपोवन परिसर स्थित जयभोले कॉलोनी में हुई. मृतक महिला का नाम 32 साल की शुभांगी निलेश तायवडे बताया गया है, जो एक सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत थी.
मूल रूप से नागपुर की रहने वाली शुभांगी की शादी नवंबर 2011 में 35 साल के निलेश तायवडे से हुई थी, जो एक बैंक मैनेजर हैं. शुभांगी को दो बेटियां हैं, जिनमें से छोटी बेटी मात्र 13 महीने की है. परिजनों का आरोप है कि दूसरी बार लड़की होने के बाद से ही शुभांगी को पति, सास, देवर, ननद और एक मित्र द्वारा ताने दिए जा रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इस प्रताड़ना से तंग आकर शुभांगी ने रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर में बच्ची के झूले की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी.
घटना की जानकारी मिलते ही शुभांगी के पिता राजेंद्र तुरकणे (65, निवासी नागपुर) ने गडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पति निलेश तायवडे, 70 साल की सास , 38 साल के निलेश के भाई नितिन तायवडे, 45 साल की ननद हतुर्णा और नितिन के मित्र नयन रामटेके के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
शुभांगी ने आत्महत्या से एक दिन पहले 24 मई को शाम करीब 7 बजे अपने पिता से बातचीत की थी, जिसमें उसने ससुराल में हो रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था. रविवार सुबह 9 बजे के आसपास परिजनों को फोन पर बताया गया कि शुभांगी ने फांसी लगा ली है. परिजन जब पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
मामले की जांच गाडगेनगर पुलिस स्टेशन के थानेदार ब्रह्म गिरी के मार्गदर्शन में शुरू हो चुकी है. पुलिस ने आरोपी पति और अन्य परिजनों को तबियत खराब होने के कारण मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में दाखिल किया है. दो मासूम बच्चियों की मां शुभांगी की इस दर्दनाक आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





