भारत

60 हजार की रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे

jantaserishta.com
3 July 2024 5:58 PM IST
60 हजार की रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे
x
मैडम का लटक गया मुंह.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला इंजीनियर को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा। महिला इंजीनियर पर आरोप है कि उसने ठेकेदार से भुगतान के‌ एवज में रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार क्षीरसागर इलाके में रहने वाले ठेकेदार अक्षय पाटीदार ने राशि का भुगतान नहीं होने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी।
इस शिकायत में कहा गया था कि अक्षय पाटीदार द्वारा अपनी फर्म मानसीश्री के नाम से ग्राम कालूखड़ी और जीतर खेड़ी में जल जीवन मिशन में वर्ष 2020 में ठेका लिया था, जो 2021 में चार माह के विलंब से पूरा किया।
विलंब अवधि का निराकरण कराने के एवज में सहायक यंत्री निधि मिश्रा द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वयं के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने पूरे मामले की जांच की और बुधवार को एक रणनीति बनाई। इसके मुताबिक ठेकेदार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड कार्यालय पहुंचे और उन्होंने 60 हजार रुपए की रिश्वत दी, जो टेबल के दराज में इंजीनियर निधि मिश्रा ने रखवाई।
लोकायुक्त के दल ने इसी दौरान सहायक यंत्री निधि मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया गया है कि कोरोना काल में ठेकेदार तय समय सीमा पर अपना काम पूरा नहीं कर पाया था। निर्माण कार्य में विलंब हुआ था और उसी के चलते बकाया राशि 10 लाख रुपए का भुगतान रोक दिया गया था। इस लंबित राशि के भुगतान के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story