भारत

महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Admin4
15 March 2024 4:19 PM IST
महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
x
मंडी। जिला मंडी में उहल परियोजना में तैनात महिला कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान 59 वर्षीय कमला देवी निवासी कसाल गांव लडभड़ोल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्यास वैली परियोजना के भट्ठा स्थित आवासीय परिसर के एक कमरे में कमला देवी के अचानक बेसुध हो गई। जिसके बाद उसे परियोजना के कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए तो मौत का कारण आत्महत्या नहीं पाया। पुलिस को मृतक महिला के किराये के कमरे में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Next Story