भारत

महिला कर्मचारी ने मांगी आत्महत्या की इजाजत, कलेक्टर को पत्र लिखकर बोली - अपने जीवन से बहुत...

Admin2
1 April 2021 6:07 PM IST
महिला कर्मचारी ने मांगी आत्महत्या की इजाजत, कलेक्टर को पत्र लिखकर बोली - अपने जीवन से बहुत...
x
मचा हड़कंप

पति-पत्नी के बीच झगड़ा यूं तो आम बात है, लेकिन राजस्थान के अजमेर में एक महिला ने तंग आकर आत्महत्या करने की इजजात मांगी है। पति से पीड़ति महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है। महिला अजमेर के राजकीय जनाना चिकित्सालय में संविदाकर्मी है। अजमेर के पटेल नगर तोपदड़ा की सोनू आज अपने तीन छोटे बच्चों के साथ जिला कलेक्टर कायार्लय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपकर आत्महत्या करने की इजाजत मांगी। उसने मीडिया को बताया कि वह अपने पति से पीड़ित हैं। वह आए दिन लड़ाई झगड़ा करता है और चाहता है कि मैं घर छोड़कर चली जाऊं। पीड़िता ने बताया "मैं अपने पति से पिछले चौदह वर्षों से परेशान हूं। मैं नौकरी पर जाउं, अपने बच्चे पालूं, घर संभालूं, क्या करुं? ऐसी स्थिति में मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।'

महिला ने कहा, ''मैं जिला कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन देने आई हूं और अपने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या की इजाजत चाह रही हूं।" उसने कहा कि वह अपने जीवन से बहुत दुखी हो चुकी है।

Next Story