भारत

मदरसे में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत, अस्पताल संचालक ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
30 Aug 2024 2:54 AM GMT
मदरसे में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत, अस्पताल संचालक ने बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

भागकर जान बचाई.
बुलंदशहर: बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र की महिला डॉक्टर को अस्पताल संचालक ने धोखे से मदरसे में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। पीड़िता को उसके भाई की हत्या करने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए कलमा और नमाज पढ़ाकर निकाह करने पर मजबूर किया गया। पीड़िता के गर्भवती होने पर हत्या की साजिश की जाने लगी, जिस पर उसने भागकर जान बचाई। एसएसपी ने सीओ सिकंदराबाद को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मूलरूप से वाराणसी निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बीएएमएस डॉक्टर है और परिवार के साथ अनूपशहर क्षेत्र में रहती है। 15 मई 2022 से अनूपशहर में ही एक चिकित्सक के यहां नौकरी कर रही है। 10 फरवरी को उसका जन्मदिन था, जिस पर आरोपी चिकित्सक ने उसे एक अस्पताल में सर्जरी के लिए साथ चलने के लिए कहा।
वहां से लौटने के दौरान आरोपी उसे जबां बरैल गांव स्थित मदरसे में ले गया। मदरसे में आरोपी चिकित्सक के कुछ अन्य परिचित भी मौजूद थे। उसे धोखे से कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया। अगले दिन उसकी आंख खुली तो वह मदरसे के एक कमरे में बंधक थी।
उसका फोन आदि सामान आरोपियों ने कब्जे में ले लिया था। आरोपी चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे कलमा पढ़ने के लिए विवश किया गया। पीड़िता को आरोपी चिकित्सक से शादी न करने पर छोटे भाई की हत्या की धमकी दी गई। इस पर उसने कलमा पढ़ लिया। 11 फरवरी को उसे बेहोश कर जिम कार्बेट ले जाया गया, जहां कहा कि उसने कलमा पढ़ लिया। अब वह मुसलमान हो गई है, ऐसे में उसे नमाज भी पढ़नी होगी।
आरोपी चिकित्सक उसे धमकाकर दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोपी उसकी हत्या की फिराक में लग गए। आठ अगस्त को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग गई। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी चिकित्सक यहां से फरार होकर गुन्नौर में अपने दूसरे हॉस्पिटल में काम कर रहा है। उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। उसे पता चला है कि आरोपी लव जिहाद में फंसाकर गलत कृत्य कर लड़कियों की हत्या कर देता है।
मदरसे में ले जाकर दुष्कर्म किया जाता है। पीड़िता ने मामले में जानमाल की सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता के अधिवक्ता विपिन बोहरा ने बताया कि एसएसपी ने मामले में शिकायत की जांच के लिए सीओ सिकंदराबाद को जांच सौंप दी है। इसके साथ ही पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद को जांच सौंप दी है। पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया है।
Next Story