भारत

लिंग जांच मामले में निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 March 2023 6:41 PM GMT
लिंग जांच मामले में निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर गिरफ्तार
x
रेवाड़ी। भ्रूण लिंग की जांच मामले में रिमांड के दौरान टेक्नीशियन ने एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं डीएसपी सुभाष चन्द ने कहा कि 23 फरवरी को भ्रूण लिंग जांच मामले में अल्ट्रासाउंड पर रेड कर लैब टेक्नीशियन पवन व उसके दोस्त वेद प्रकाश को डिकॉय पेसेंट को भेज कर काबू किया गया था। अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया गया। जिसमें उसने महिला डॉक्टर को शामिल के बारे में बताया। जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story