भारत
महिला डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला, मां करती रह गई कॉल
jantaserishta.com
10 Aug 2026 3:35 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
अयोध्या: अयोध्या के ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल परिसर स्थित चिकित्साधिकारी आवास में महिला डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान 34 वर्षीय डॉ. जयति पांडेय के रूप में हुई है, जो अस्पताल में चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थी.
बताया जा रहा है कि डॉ. जयति पांडेय मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं और पिछले करीब दो से ढाई वर्षों से अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं. वह अविवाहित थीं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक डॉ. जयति दिव्यांग थी.
घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब उनकी मां ने फोन किया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठा. इसके बाद पड़ोसियों से घर जाकर देखने को कहा गया. दरवाजा खुलने पर अंदर डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों को सूचना दी गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताया गया है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक डॉ. जयति पिछले कुछ समय से निजी और पारिवारिक कारणों को लेकर परेशान नजर आ रही थीं. हालांकि उनकी मौत की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही हो सकेगा.
सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटोरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अयोध्या के अस्पताल में कार्यरत 34 वर्षीय महिला डॉक्टर जयति ने आत्महत्या कर ली है. वह मूल रूप से रांची की निवासी थीं और पिछले ढाई साल से अस्पताल में सेवा दे रही थीं. अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाई.पी. सिंह के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से परेशान थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





