
x
मचा हड़कंप।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के मलकपेट इलाके में तीन दिन पहले हिट एंड रन मामले में घायल हुई एक युवती ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
21 सितंबर को डेंटिस्ट डॉ श्रावणी जब अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
हादसे में महिला डॉक्टर के सिर में गंभीर चोटें आई और उसे निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां उसने शनिवार को अंतिम सांस ली।
श्रावणी के परिवार के लिए एक महीने से भी कम समय में यह दूसरे सदस्य की मौत है। 25 दिन पहले ही उनकी मां की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
वहीं, पुलिस ने कार की शिनाख्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान ओल्ड मलकपेट निवासी 19 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंस और वाहन दस्तावेज बरामद किया है। उसके खिलाफ मलकपेट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





