
x
Mumbai मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 24 वर्षीय महिला डॉक्टर के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान फैजुल मोहम्मद खान (31) के रूप में हुई है, जो वर्ली का निवासी है। उसे एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी कंपनी के साथ बीमा एजेंट के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय युवती एंटॉप हिल इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। वह नवी मुंबई स्थित एक डेंटल कॉलेज से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की पढ़ाई कर रही थी और बीवाईएल नायर अस्पताल में पार्ट टाइम काम भी करती थी।
घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे सामने आई, जब युवती काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई और परिवार के बार-बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां वह छत के पंखे से लटकी हुई मिली। इसके बाद, परिजन उसे तुरंत सियोन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच के दौरान युवती के कमरे से अंग्रेजी में लिखा छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें से चार पन्नों में आरोपी फैज़ुल मोहम्मद खान का नाम और उससे जुड़े रिश्ते में झेली गई मानसिक परेशानियों का जिक्र किया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक आरोपी और पीड़िता के बीच पिछले एक साल से संबंध थे। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उसे अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
शुरुआत में पुलिस ने मामले में एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, सुसाइड नोट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। वहीं, आरोपी को एंटॉप हिल पुलिस ने अदालत में पेश किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tagsमुंबई आत्महत्या मामलामहिला डॉक्टर सुसाइडफैजुल मोहम्मद खान गिरफ्तारएंटॉप हिल पुलिससुसाइड नोटमानसिक प्रताड़नाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





