भारत

महिला डॉक्टर अरेस्ट, जानें क्या है वजह

jantaserishta.com
11 May 2022 8:33 AM IST
महिला डॉक्टर अरेस्ट, जानें क्या है वजह
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गर्भपात कराने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता ने 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी जिसपर एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता ने बताया कि बीते साल अक्तूबर में वह मोबाइल की मरम्मत कराने गई जहां उसकी मुलाकात धर्मेंद्र से हुई। धर्मेंद्र ने उसके साथ दोस्ती कर ली और अपने दोस्त मनीष के किराए के घर पर कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो धर्मेंद्र ने परिजनों और अपने दोस्त दिलीप की सहायता से गर्भपात कराने की साजिश रची। इसके तहत वह किशोरी को एक अप्रैल को नरेला स्थित अदिति क्लीनिक ले गया। क्लीनिक की झोलाछाप डाक्टर बबिता ने पीड़िता की मां से उसकी प्रधानाचार्या बनकर बात की और कहा कि वह उसे अपने साथ टूर पर ले कर जा रही है। फिर पीड़िता को गर्भपात की दवा दी जिसकी वजह से मृत भ्रूण को उसने जन्म दिया।
दो तीन दिन रखने के बाद किशोरी को घर भेज दिया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने से पीड़िता की तबियत खराब हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां दुष्कर्म की बात सामने आई।
पुलिस दुष्कर्म, पोक्सो और अऩ्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही एसआई रोहित की टीम गठित की गई। टीम ने रविवार को आरोपी धर्मेंद्र, दिलीप, मनीष और बबिता को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story