भारत
मंदिर के गर्भगृह में पूजा के दौरान महिला श्रद्धालु की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
27 March 2024 4:48 PM IST

x
अपने परिजनों के साथ पूजा करने पहुंची थीं।
दुमका: दुमका जिले के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला का नाम पिंकी देवी बताया गया है, जो देवघर जिले के पालोजोरी से अपने परिजनों के साथ पूजा करने पहुंची थीं।
बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में अत्यधिक भीड़ के बीच महिला ने बेचैनी महसूस की और मुर्च्छित होकर गिर पड़ी। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि पिंकी देवी हृदय रोग से पीड़ित थीं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
Tagsदुमकादुमका न्यूज़दुमका पुलिसबासुकीनाथ धाम मंदिरश्रद्धालु मौतDumkaDumka NewsDumka PoliceBasukinath Dham TempleDevotee Death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





