भारत

महिला सिपाही ने की हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश, साथी कांस्टेबल को दिल दे बैठी

jantaserishta.com
9 April 2024 5:59 PM IST
महिला सिपाही ने की हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश, साथी कांस्टेबल को दिल दे बैठी
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस पदाधिकारी सक्रिय हो गए और महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।
छपरा: बिहार पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही ने अपनी हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला सारण (छपरा) जिले के मढौरा का है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही को अपने साथी कांस्टेबल से प्रेम हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार रात को दोनों मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी उनके बीच शादी करने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर महिला सिपाही ने अपने बाएं हाथ की नस काट दी। इसकी सूचना मिलते ही मढौरा थाने के पुलिस पदाधिकारी सक्रिय हो गए और महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। छपरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही का नाम कुसुमलता है। इस बात की सूचना जब मढौरा डीएसपी नरेश पासवान को मिली तो उन्होंने इस मामले की जरूरी जांच की। इसमें पता चला कि महिला सिपाही का प्रेम प्रसंग छपरा में पदस्थापित दूसरी जाति के एक सिपाही के साथ काफी दिनों से चल रहा है। घटना के समय इन दोनों के बीच मोबाइल पर बातें हो रही थी जिसमें शादी को लेकर दोनों के बीच कुछ कहासुनी और अनबन हो गई। इसके बाद अचानक इस महिला सिपाही ने अपना आपा खो दिया और अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बाद में इस महिला सिपाही को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया।
इस घटना की सूचना पुलिस के महिला सिपाही के परिजन को दी गई है। परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। महिला सिपाही ने अभी एक सप्ताह पहले ही मढौरा थाने में अपना योगदान दिया था। यहां के लोगों का मानना है कि शारीरिक रूप से काफी दुबली पतली दिखने वाली इस महिला सिपाही के अंदर इतना क्रोध भरा है यह बात किसी को पता नहीं थी। इस घटना की चर्चा मढौरा के सभी चौक-चौराहों पर हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story