भारत

घोड़ी पर बैठी महिला कांस्टेबल, साथ में दिखा स्टाफ, जानें वजह

jantaserishta.com
26 April 2021 3:52 PM IST
घोड़ी पर बैठी महिला कांस्टेबल, साथ में दिखा स्टाफ, जानें वजह
x

भारत में काल बने कोरोना ने लोगों से खुशियां छीन ली है। पहले जहां शादी में लोग मनचाही संख्या में मेहमान बुला लिया करते थे तो अब वहीं, इसके लिए भी एक सीमा तय कर दी गई है। राजस्थान सरकार ने भी कोरोना महामारी के मद्देनजर शादी समारोहों में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। स्थिति को देखते हुए झुंझुनु के बुहाना पुलिस थाने में ही एक महिला कॉन्स्टेबल की शादी की रस्में अदा करनी पड़ीं।

राजस्थान में शादी से पहले महिलाओं को भी घोड़ी पर चढ़ाकर कुछ दूर घुमाया जाता है। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती रहती हैं। इस रस्म को 'बिंदौरी' कहा जाता है।
महिला कॉन्स्टेबल सोनिया की बिंदौरी की रस्म रविवार को हुई। इस दौरान थाने में उनके सहयोगियों ने ही परिवार की भूमिका निभाई। होने वाली दुल्हन को घोड़ी पर बैठाया गया और पास के ही मंदिर में ले जाकर रस्म पूरी की गई।
महिला कॉन्स्टेबल सोनिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को कहा, 'मेरे सहयोगियों ने मेरे परिवार की भूमिका निभाई और बिंदौरी की रस्म अदा की। मुझे वाकई बहुत खुशी हुई। यह समाज में अन्य महिलाओं के लिए भी उदाहरण है।' सोनिया की शादी आज यानी सोमवार को है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story