भारत

ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
21 Jan 2023 5:15 PM GMT
ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
x
छपरा। जिले के बनियापुर थाना में पदस्थापित महिला कॉन्स्टेबल मोनम कुमारी संदेहास्पद परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि मोनम कुमारी की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही सारण के एसपी गौरव मंगला खुद सदर अस्पताल पहुंचे और मरीज का हालचाल जाना।
एसपी ने कहा कि परिवारिक कारणों से पूनम कुमारी ने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि उन्होंने जांच के बाद ही कुछ भी साफ-साफ बोलने की बात कही। एसपी ने बताया कि पूनम कुमारी ने राइफल से खुद को गोली मारी। लेकिन गोली सिर को छूकर निकल गई है। जिसके कारण उसकी हालत खतरे से बाहर है। मोनम कुमारी का इलाज फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
Next Story