भारत

मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही महिला सिपाही की मौत, शादी के बाद ड्यूटी ज्वाईन करने निकली थी

jantaserishta.com
5 Aug 2024 8:18 AM IST
मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही महिला सिपाही की मौत, शादी के बाद ड्यूटी ज्वाईन करने निकली थी
x
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में ट्रेन से गिरकर एक महिला सिपाही की मौत हो गई। शादी की मेहंदी जाने से पहले ही उसकी जान चली गई। घटना दानापुर रेल थाना के नेउरा-गांधी हाल्ट के पास रविवार की शाम हुई। संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर जीआरपी की महिला सिपाही सपना कुमारी (27) की मौत हो गई। वह बक्सर स्टेशन पर कार्यरत थी। 20 दिनों पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस कांड की छानबीन कर रही है।
जानकारी मिली है कि बीते 14 जुलाई को सपना की धनबाद में शादी हुई थी। शादी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वह रविवार को बक्सर जा रही थी। इसी दौरान नेउरा-गांधी हाल्ट के पास घटना घटी। उनका शव पटरी के पास पड़ा था। हालांकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रेन से गिरने से सपना कुमारी की मौत होने की बात सामने आई है। पटना के खिरीमोड़ हेल्हा निवासी रामबाबू साव की बेटी सपना कुमारी वर्तमान में फुलवारी शरीफ के बोचाचक में रह रही थी। वर्ष 2019 में सपना सिपाही बनी थी।
मृत सिपाही सपना के भाई प्रीतम ने बताया कि बीते 14 जुलाई को ही उसकी शादी धनबाद निवासी सीआरपीएफ में कार्यरत राहुल कुमार से हुई थी। शादी से लौटकर सपना रविवार की सुबह करीब 12 बजे ड्यूटी ज्वाईन करने के लिए घर से निकली थी। दानापुर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन पकड़ कर वह बक्सर जा रही थी। इसी बीच परिवार वालों के मोबाइल पर सपना के बक्सर नहीं पहुंचने का फोन आया।
जिसके बाद परिजनों ने सिपाही के मोबाइल पर कई बार फोन किए। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मोबाइल ट्रेस करने पर पता चला कि महिला की लोकेशन गांधी हॉल्ट के पास है। जिसके बाद दानापुर जीआरपी से संपर्क किया गया तो गांधी हॉल्ट के पास महिला के मृत होने की जानकारी मिली। सपना का शव नेउरा-गांधी हाल्ट के बीच पोल संख्या 561/07 व 561/09 के समीप पड़ा हुआ था। आशंका है कि अज्ञात चलती हुई ट्रेन से गिरने से उसे गंभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story