भारत

महिला सिपाही का किया पीछा, किए अश्लील इशारे, युवकों को जनता ने सिखाया सबक

jantaserishta.com
9 April 2024 3:44 PM IST
महिला सिपाही का किया पीछा, किए अश्लील इशारे, युवकों को जनता ने सिखाया सबक
x
राहगीरों ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी.
लखनऊ: लखनऊ में देर रात महिला सिपाही से अभद्रता करने वाले दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पहले पब्लिक ने युवकों को पीटा फिर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद उनका चालान कर दिया. आरोप है कि आरोपी युवक महिला सिपाही का ड्यूटी से घर लौटते समय पीछा कर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे. विरोध करने पर महिला सिपाही को धमकाते हुए भाग गए थे.
हालांकि, महिला द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने उनपर एक्शन लिया. पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार रात सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला पर अशोभनीय टिप्पणी की. इसके बाद ओवरटेक करके अश्लील इशारे करने लगे.
महिला द्वारा खुद को सिपाही बताने के बाद युवकों ने अभद्रता करना बंद नहीं किया. वे धमकी देते हुए भागने लगे. इस दौरान महिला सिपाही ने शोर मचाकर पीछा शुरू कर दिया. जिसपर राहगीरों ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया.
मामले में जॉइंट कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों पकड़े गए युवक प्राइवेट वाहन चलाते हैं और काकोरी के रहने वाले हैं. जिसमें एक का नाम हसीब है और दूसरे का नाम मुबारक है. दोनों को पकड़कर छेड़खानी की धाराओं में चालान कर दिया गया है. विधिक कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story