भारत
नामीबिया से लाए गए मादा चीते की मौत, सामने आई ये वजह
jantaserishta.com
28 March 2023 8:57 AM IST

x
दुखद खबर सामने आई है.
श्योपुर/ भोपाल (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों में से एक मादा चीता की मौत हो गई है। इस मादा चीता की किडनी संक्रमित थी। इस मादा चीता की आयु चार साल थी और इसे साशा नाम से पुकारा जाता था।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस मादा चीता का शव सोमवार को बरामद हुआ है मगर यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी आखिर मौत कब हुई है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों का दल पालपुर कूनो पहुंच गया है।
ज्ञात हो कि पालपुर कूनो नेशनल पार्क में दो चरणों में 20 चीतों को छोड़ा गया था इनमें से एक चीते की मौत हुई है इस तरह अब इस नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 19 रह गई है।
Tagsदक्षिण अफ्रीकानामीबियामादा चीताचीताकूनो नेशनल पार्कSouth AfricaNamibiaFemale CheetahCheetahKuno National Park
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





