भारत
महिला भाजपा नेता ने दी जान, आखिरी पोस्ट था- मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन...
jantaserishta.com
1 Oct 2023 4:26 PM IST

x
फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भाजपा नेता खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. परिजनों ने जब देखा तो तुरंत चीख-पुकार मच गई. पूजा को तुरंत शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूजा दादू पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी थीं.
जानकारी के अनुसार, खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार देर रात अपने घर कान्हापुर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजन पूजा को फंदे से उतारकर तुरंत उतारकर बुरहानपुर के संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच की और पूजा को मृत घोषित कर दिया. पूजा दादू ऐसा कदम क्यों उठाया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि शनिवार रात करीब 12 बजे खकनार जनपद की अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं है. यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.
बता दें कि पूजा दादू खकनार जनपद की अध्यक्ष थीं. वर्तमान में उनकी बड़ी बहन मंजू दादू मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं. वे भी विधायक रह चुकी हैं. उनके पिता स्व. राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक रह चुके हैं.
इस घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर शोक जताया.
Tagsमध्य प्रदेशबुरहानपुरपूजा दादूभाजपा नेताभाजपा नेता सुसाइडMadhya PradeshBurhanpurPooja DaduBJP leaderBJP leader suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





