भारत

महिला बैंक अधिकारी यौन उत्पीड़न का शिकार, साथी अधिकारियों पर कसा शिकंजा

jantaserishta.com
27 April 2024 3:56 PM IST
महिला बैंक अधिकारी यौन उत्पीड़न का शिकार, साथी अधिकारियों पर कसा शिकंजा
x

सांकेतिक तस्वीर

केबिन में बुलाकर गलत हरकत की।
देहरादून: महिला बैंक अधिकारी ने साथी तीन अन्य बैंक अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि देहरादून में तैनाती के दौरान उनका उत्पीड़न किया गया। वसंत विहार थाने में अधिकारियों के खिलाफ जीरो एफआइआर की गई है, साथ ही मुकदमा सोलन हिमाचल प्रदेश स्थानांतरण कर दिया है।
सीओ बसंत विहार नीरज सेमवाल ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है कि जनवरी 2023 में उसकी तैनाती देहरादून में थी। यहां साथी अधिकारी अमित दत्ता, दयानंद करदम और नरेश कुमार ने उन्हें परेशान किया। मई 2023 में उनका अवकाश रद्द किए गए। तबियत खराब होने के बाद भी उनपर कार्यालय आने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने पर दत्ता ने उन्हें केबिन में बुलाकर गलत हरकत की।
विरोध करने पर उन्हें नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इसके महिला और आरोपियों का तबादला हिमाचल प्रदेश हो गया। उन्होंने इस बाबत शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्हें ही नौकरी से निकालने और भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story