भारत

महिला ASI का रेप, पुलिस अधिकारी पर लगाया आरोप, FIR दर्ज, विभाग में हड़कंप

jantaserishta.com
17 April 2021 6:47 PM IST
महिला ASI का रेप, पुलिस अधिकारी पर लगाया आरोप, FIR दर्ज, विभाग में हड़कंप
x

DEMO PIC

सरकारें महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कदम उठाने के दावे करती हैं. पुलिस गश्त बढ़ाने से लेकर त्वरित सुनवाई की बात होती है लेकिन क्या हो जब महिला पुलिस अधिकारी ही रेप जैसी जघन्य वारदात की शिकार हो जाएं और इसे अंजाम देने वाला भी उसी विभाग का अधिकारी हो. ऐसी ही घटना सामने आई है महाराष्ट्र की राजधानी मुंबईमें, जहां एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है.

जानकारी के मुताबिक मुंबई के डोंगरी थाने में एक एसआई ने एक एएसआई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. डोंगरी पुलिस ने पीड़ित महिला अधिकारी के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354 (बी), 377, 420, 323, 504, 506 के साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी एएसआई ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया.
पीड़िता एसआई ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया. पीड़िता एसआई की तहरीर पर डोंगरी थाने की पुलिस ने आरोपी एएसआई और उसके परिवार के दो लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि आरोपी अधिकारी दक्षिण मुंबई के एक थाने में तैनात है.
डोंगरी थाने की पुलिस ने एएसआई के खिलाफ केस एक दिन पहले ही दर्ज किया है. बताया जाता है कि जल्द ही आरोपी अधिकारी का बयान भी दर्ज किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story