भारत

फुरकान हत्या मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Feb 2023 4:48 PM GMT
फुरकान हत्या मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई फुरकान हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक तरफ प्रेम प्रसंग करने और जबरदस्ती संबंध बनाने के विरोध में महिला ने उसकी हत्या की थी। प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बाराबंकी निवासी सलमान की पत्नी रिजवाना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि फुरकान की हत्या उसने ही की है। वह उससे एक तरफा प्रेम करता और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। 19 फरवरी को जब उसके पति सलमान बलरामपुर गए थे तो वह नशे की हालत में घर आया और गलत हरकत करने लगा। इस दौरान उसने चादर के टुकड़े से उसका गला कसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने फुरकान हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
Next Story