भारत

नाचते-नाचते आई मौत, शादी के घर में पसरा मातम

jantaserishta.com
12 Nov 2022 3:49 PM IST
नाचते-नाचते आई मौत, शादी के घर में पसरा मातम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

घटना का वीडियो सामने भी सामने आया है.
पाली: नाचते-नाचते हार्ट अटैक आने से 40 साल के शख्स ने दम तोड़ दिया. घटना का वीडियो सामने भी सामने आया है. यह चौंका देने वाला मामला राजस्थान के पाली जिले का है. यहां शादी के एक कार्यक्रम में डांस कर रहे व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. घटना के बाद से ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि जो व्यक्ति दो पल पहले उनके साथ नाच रहा था, उसकी इस तरह से मौत हो जाएगी.
डांस कर रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत की होने की यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. दरअसल, पाली जिले के राणावास में परिवार के यहां शादी का जश्न चल रहा था.
स्टेज सजी हुई थी और डांस किया जा रहा है. गुड़ा रामसिंह के रहने वाले पेशे से फिजिकल टीचर सलीम भाई राणावास भी परिवार के लोगों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे.
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसे सलीम तीन लोगों के साथ स्टेज पर पर डांस करते नजर आ रहे हैं. फिर सभी डांस करके रुक जाते हैं और नाचना बंद करते हैं और स्टेज पर कुछ कदम चलते हैं.
स्टेज पर ही सलीम अचानक से गिर जाते हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन सलीम बेहोश ही रहते हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल लेकर जाया जाता है. वहां पहुंचने पर डॉक्टर सलीम की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर देते हैं.
सलीम के मौत के बाद अब सलीम के परिवार में गम का माहौल है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि सलीम की मौत हो गई है. शादी की खुशियां अब गम में बदल गई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story