दर्द का अहसास: बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी पर घुमाया, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली: यूपी के हापुड़ (Hapur) के गांव नानई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बीजेपी के गढ़ में ही विधायक कमल मलिक का जनता ने जबरदस्त विरोध किया. विधायक को सड़क पर जमा सीवर के पानी में चलवाया गया. विधायक बनने के बाद चार साल तक गांव नानई में विधायक आए ही नहीं और न ही काम किया. जब गांव में विधायक सभा को संबोधित करने पहुंचे तो जनता ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. ग्रामीण सभा छोड़कर चले गए और विधायक को वापस लौटना पड़ा.
हापुड़ से बीजेपी विधायक को गांव वालों ने घुमाया गंदे पानी में ,नेता जी गले में पट्टा डाले घूमे
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) July 30, 2021
आखिर चुनाव भी आने वाला है अभी तो गंदे पानी में घूम रहे हो, थोड़े समय रुको पैर छूते फिरोगे घर घर
गढ़मुक्तेश्वर के ढोलपुर गांव में पदयात्रा के दौरान जब विधायक गांव में पहुंचे थे.. pic.twitter.com/bcK51RjW6S
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





