भारत

आवारा कुत्तों को खाना खिलाना इंजीनियर को पड़ा भारी, रिटायर्ड कर्नल और उसके बेटे ने नुकीले स्टील डंडे से पीटा

jantaserishta.com
20 Jun 2021 3:04 PM IST
आवारा कुत्तों को खाना खिलाना इंजीनियर को पड़ा भारी, रिटायर्ड कर्नल और उसके बेटे ने नुकीले स्टील डंडे से पीटा
x
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है,

दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है. दोनों ने इंजीनियर को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन दोनों घटना के बाद से फरार हैं.

घटना नोएडा के सेक्टर 134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी की है. जहां 18 जून की रात को सॉफ्टेवयर इंजीनियर आशीष तंवर के साथ पिता-बेटे ने मारपीट की. इस मामले में नोएडा पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत पर पिता-बेटे के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है. हालांकि, पिता-बेटे दोनों ही अभी फरार हैं.
जानकारी के मुताबिक, आशीष सोसायटी के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे थे, तभी रिटायर्ड कर्नल और उनके बेटे ने उन्हें खाना खिलाने से रोका. इस मामले को लेकर उनके बीच थोड़ी नोंकझोंक भी हुई. हालांकि, इसका खामियाजा इंजीनियर को ही भुगतना पड़ा. रात को पिता और बेटे ने हाथ में लाठी लेकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. इसमें आशीष बुरी तरह घायल भी हुए हैं.
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे पिता और बेटे मिलकर इंजीनियर की पिटाई कर रहे हैं. आसपास खड़े लोग, दोनों को समझा भी रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद पिता-बेटे उसको लाठी से मार रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पिता-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी दोनों फरार हैं. पुलिस ने ये भी बताया कि पिता-बेटे के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story