
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: मुंबई के दादर इलाके में शनिवार को एक व्यक्ति पर अपनी कार की छत पर रखी अनाज से भरी ट्रे से कबूतरों को दाना डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. शिवाजी पार्क पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति कि कार भी जब्त कर ली गई है.
इसके अलावा लालबाग निवासी महेंद्र संकलेचा पर भारतीय न्याय संहिता के तहत सार्वजनिक उपद्रव, लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा और खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने की संभावना वाले लापरवाही भरे कृत्य के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मामले में आरोपी के खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है.
स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए सार्वजनिक रूप से कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध लगाने और 'कबूतरखानों' को बंद करने के बृहन्मुंबई नगर निगम के फैसले से विवाद खड़ा हो गया है. वहीं, कबूतरों को दाना डालने वाले लोगों ने नगर निगम के इस फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती दी है.
मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसने शहर में 'कबूतरखानों' (कबूतरों को दाना डालने के स्थान) को बंद करने का कोई आदेश पारित नहीं किया है. बल्कि नगर निगम के बंद करने के आदेश पर रोक लगाने से परहेज किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





