भारत
पत्नी ने पति की हरकतों से तंग आकर महिला थाने में की शिकायत, प्रेमिका के कारण खड़ा हो गया बखेड़ा
jantaserishta.com
31 March 2024 8:22 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
महिला थाना पुलिस ने पति और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अल्मोड़ा: पति-पत्नी के बीच आई प्रेमिका एंट्री ने 15 साल के रिश्ते को तबाह कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि पति पत्नी और बच्चों को मारने पर आतुर हो गया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक पिलखा सुंदरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहना है कि उसका विवाह अप्रैल 2008 में अशोक सिंह के साथ हुआ था। पति की दिल्ली में नौकरी होने के कारण वह भी साथ चले गए।
इस दौरान एक बेटी और एक बेटे का भी जन्म हुआ। 2017 तक सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसके बाद से पति का व्यवहार बदलने लगा। आए दिन मारपीट और गाली गलौज करने लगे। पता चला कि दिल्ली में ही अल्मोड़ा निवासी महिला के साथ पति के अवैध संबंध हैं।
कहना है कि उन्होंने महिला को समझाने का प्रयास किया तो उसने उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।तमाम परेशानियों के कारण उन्हें बच्चों के साथ अल्मोड़ा लौटना पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अशोक सिंह और ममता अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsपति-पत्नीप्रेमिकाअल्मोड़ाअल्मोड़ा न्यूज़अल्मोड़ा पुलिसथानापुलिसHusband-WifeGirlfriendAlmoraAlmora NewsAlmora PolicePolice StationPolice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





