भारत

देवर के ताने और पति की मारपीट से तंग महिला की छत से गिरकर संदिग्ध मौत, परिजन सदमे में

jantaserishta.com
21 May 2026 8:14 AM IST
देवर के ताने और पति की मारपीट से तंग महिला की छत से गिरकर संदिग्ध मौत, परिजन सदमे में
x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में घर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि, इस मामले में महिला वीणा के मायके वालों का साफतौर पर यह आरोप है कि उनकी बेटी को घर की छत से उसके पति राजू और दो देवरों ने धक्का मार कर नीचे फेंका है जिससे उसकी मौत हो गई.
वीणा के परिजनों का यह कहना है कि लगभग 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी. तब से उसके ससुराल वाले किसी न किसी चीज की मांग रखते थे. इसके अलावा वीणा के देवर उसके रंग रूप को अलग लेकर अक्सर तंज करते रहते थे, जिससे वह बेहद परेशान थी. देवर उससे कहता था - तुम काली कलूठी हो मेरी पत्नी सुन्दर होगी.
हालांकि, परिजनों की मानें तो पहले भी उसका पति और देवर उसके साथ गाली गलौज मारपीट करते थे. वीणा यह सब बात अपनी बड़ी बहन को बताती थी लेकिन किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से रोक देती थी. लेकिन जब अचानक मंगलवार रात वीणा की बड़ी बहन को उसका कॉल आया तो वह काफी रो रही थी और कह रही थी कि इसके बाद वह कभी बात नहीं कर पाएगी. उसने अपनी बहन को यह भी कहा कि वह उसके छह महीने के बेटे को अपने पास रखे. इसके बाद फोन कट गया.
जब परिजन महरौली से इंद्रपुरी के लिए चले तो रास्ते में ही वीणा के देवर ने फोन करके उसके मायके वालों को बताया कि वीणा छत से गिर गई है. फिलहाल इस मामले में एसडीएम इंक्वारी की जा रही है, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर वीणा की मौत की वजह क्या है. उसकी हत्या हुई है या फिर मरने के कोई और कारण हैं. लेकिन इस घटना से वीणा के मायके वालों का रो रो कर बुरा हाल है. उनका कहना है आज के समय में भी रंग रूप को लेकर इस तरह से ताने देने की वजह से किसी की जान चली गई. वेस्ट जिले के डीसीपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतका के पिता ने कहा- इन लोगों ने दहेज के चक्कर में मेरी बेटी को मार दिया. देवर उसके रंग के लिए कहता था कि तुम काली कलूटी हो मेरी पत्नी सुन्दर होगी. इधर वीणा की बड़ी बहन ने बताया कि मुझे फोन आया था कि दीदी ये तीनों मुझे मार रहे हैँ, बस पापा से बात करा दो और आज के बाद बात नहीं कर पाउंगी और फोन कट गया. इसके बाद हमें उसकी मौत की खबर मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story