बेखौफ बदमाशों ने डबल मर्डर की वारदात को दिया अंजाम, पहले घर से बुलाकर परोसी शराब, फिर मार दी गोली

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के ग्रामीण इलाके में बेखौफ बदमाशों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. हथियारबंद बदमाशों ने पहले दो लोगों को घर से बधार में बुलाया फिर उन्हें जमकर शराब पिलाई और इसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डबल मर्डर की ये वारदात दानापुर के शाहपुर और मनेर थाना क्षेत्र के हथियाकंसराय और हनुमानगंज से जुड़ी है. जानकारी के मुताबिक दोनों मारे गए शख्स संजय सिंह और देवेंद्र सिंह आपस में दोस्त थे. दोनों को सोमवार की देर शाम तीन लोग उनके घर से बुलाकर बधार में ले गए थे. जब काफी देर रात तक वो दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ नहीं पता चला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





