भारत

बेखौफ अपराधियों ने दंपत्ति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों को मौत

Admin4
22 Feb 2024 12:29 PM IST
बेखौफ अपराधियों ने दंपत्ति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों को मौत
x
रांची। राजधानी रांची में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ सात-आठ राउंड फायरिंग कर पति- पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट के समीप स्थित जनक नगर में बुधवार की रात आठ बजे के करीब घटी. घटना को अंजाम देने के बाद दो अपराधी फरार हो गये. इसके बाद मुहल्ले के लोग घायल दंपती बिरसा उरांव व सोनी मुंडा को जसलोक अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक बिरसा उरांव का आपराधिक इतिहास रहा है.
पुलिस के अनुसार, बिरसा उरांव घटना से कुछ देर पहले ही घर लौटा था. उसकी पत्नी सोना घर के बाहर खाना बना रही थी. वहीं कुसीं पर बिरसा उरांव बैठा था. इसी दौरान दो अपराधी बगल के खेत के रास्ते उसके घर पहुंचे और बैठा था और दोनों को दोनों पर गोलियों की बौछार कर दी. गोली की आवाज सुन मुहल्ले के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से छह-सात खोखे मिले. घटना को क्यों और किसने अंजाम दिया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है. घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस जांच करेगी. जानकारी के अनुसार, बिरसा उरांव ने तीन शादियां की थी. सोनी मुंडा उसकी तीसरी पत्नी थी. पुलिस के अनुसार, एक-डेढ़ माह पहले ही बिरसा उरांव नौ साल की सजा काट कर जेल से निकला था.
Next Story