भारत

बेखौफ अपराधी, हाजीपुर में फायरिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Sept 2022 9:37 AM IST
बेखौफ अपराधी, हाजीपुर में फायरिंग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हाजीपुर: बिहार में बेगूसराय के बाद हाजीपुर में भी अपराधियों का दुस्साहस दिखाई दिया है. जिले में बाइक सवार बदमाशों ने बीच शहर ब्लाइंट फायरिंग कर दहशत फैलाई. उन्होंने कई राउंड फायरिंग की. घटना की सूचना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची तब तक अपराधी भाग चुके थे और पुलिस को वहां से खाली खोखे बरामद हुए. यह वारदात हाजीपुर शहर के बीचो-बीचे मडई चौकी की है.
रविवार की देर शाम हाजीपुर शहर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया और बाजार में सन्नाटा छा गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मड़ई चौक के पास ये वारदात हुई है. राहत की बात ये है कि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस को 2 खाली खोखे मिले हैं. अपराधियों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है.
इससे पहले बेगूसराय में मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी. दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे. जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया.
आरोपी चार थाना क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन पुलिस उन्हें न रोक पाई और न गिरफ्तार कर पाई. डीआईजी ने इस मामले में अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था. वहीं गोलीबारी की इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना होने के बाद नीतीश सरकार ने जिम्मेदार सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया था. हालांकि बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story