भारत

कुत्ते से डरकर डिलीवरी ब्वॉय ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, फिर...

jantaserishta.com
13 Jan 2023 1:39 PM IST
कुत्ते से डरकर डिलीवरी ब्वॉय ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, फिर...
x

DEMO PIC 

भाई ने रात पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
हैदराबाद (आईएएनएस)| पालतू कुत्ते के भौंकने से डरे फूड डिलीवरी ब्वॉय ने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान मोहम्मद रिजवान (23), के रूप में हुई। वह स्विगी में फूड डिलीवरी ब्वॉय है। बंजारा हिल्स में एक अपॉर्टमेंट में पार्सल देने गया था। पुलिस के मुताबिक डिलीवरी ब्वॉय लुंबिनी रॉक कैसल अपॉर्टमेंट की तीसरी मंजिल पर गया था। जब उसने एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो एक जर्मन शेफर्ड भौंकता हुआ उसकी ओर लपका। इससे डरकर रिजवान तीसरी मंजिल से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फ्लैट के मालिक शोभना ने एंबुलेंस बुलाई और उसे निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में भर्ती कराया।
शहर के यूसुफगुड़ा इलाके के श्रीराम नगर निवासी रिजवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिजवान के भाई मोहम्मद खाजा ने गुरुवार रात बंजारा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story