भारत

हार के डर से ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं: दिलीप घोष

jantaserishta.com
4 Feb 2026 11:46 AM IST
हार के डर से ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं: दिलीप घोष
x
मालदा: भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। पश्चिम बंगाल के मालदा दौरे पर पहुंचे दिलीप घोष ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चुनाव को लेकर चर्चा की और उन्होंने ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे और एसआईआर को लेकर अपनी बातें रखी।
दिलीप घोष ने न्यूज़ एजेंसी से कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, तो मुख्यमंत्री दिल्ली क्यों गईं? उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि अगर एसआईआर सही तरीके से हुआ, तो वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाएंगी। इसी वजह से वह दिल्ली जाकर 'ड्रामा' कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई और बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने बयानबाजी शुरू कर दी। घोष ने कहा कि एसआईआर से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, बल्कि उनके कार्यकर्ता बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसरों को परेशान कर रहे हैं। उनका आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया को जानबूझकर जटिल बनाया जा रहा है ताकि यह समय पर पूरा न हो सके।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जैसे चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया था, वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी किया जाएगा। बिहार जैसे ही नतीजे पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेंगे।
दूसरी ओर, दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि 'ममता झांसी की रानी हैं' और उन्हें लड़ना आता है।
जहां, एक तरफ भाजपा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी तरफ उनके समर्थन में भी आवाजें सामने आ रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story