भारत
गिरफ्तारी के डर से छत से कूदे आरोपी की मौत, पुलिस पर लगा धक्का देने का आरोप
Shubhra Nandy
10 Aug 2021 6:28 AM IST

x
बिहार के रोहतास जिले (Rohtas Distic) के तिलौथु थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को देखकर आरोपी ने कथित तौर पर छत से छलांग लगा दी,
Sasaram: बिहार के रोहतास जिले (Rohtas Distic) के तिलौथु थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को देखकर आरोपी ने कथित तौर पर छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस अभिरक्षा से बालू से लदे एक ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले जाने के आरोपी तिलौथु उत्तरी पट्टी गांव निवासी मल्लू यादव के घर रविवार की रात पुलिस गई थी.
पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने के प्रयास में अपने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इधर, मल्लू की मौत से आक्रोशित परिजन और गांववालों ने सोमवार सुबह डेहरी-तिलौथू मुख्य सड़क को जामकर प्रदर्शन किया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ही मल्लू को धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
डेहरी के पुलिस उपाधीक्षक बी के रावत ने बताया कि पुलिस देर रात मल्लू को गिरफ्तार करने गई थी. इसी दौरान मल्लू पुलिस को देखकर छत से भागने के दौरान कूद गया, जिससे उसकी मौत हुई. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Next Story





