भारत

इलाके में आदमखोर बाघ का खौफ, इंसानों पर किया हमला

jantaserishta.com
19 July 2022 10:50 AM IST
इलाके में आदमखोर बाघ का खौफ, इंसानों पर किया हमला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वाल्मीकि नगर: बिहार के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के पास के गांवों में इन दिनों आदमखोर बाघ का खौफ है. बाघ के डर से आसपास के इलाके के लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं. वन विभाग बाघ की तलाश में जुट गया है. पिछले कुछ दिनों में बाघ चार लोगों पर अटैक कर चुका है. इनमें तीन लोगों की जान चली गई.

हाल ही में बाघ ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था. मृतक की पहचान बैरिया कला गांव निवासी धर्मराज काजी के रूप में हुई थी. इससे पहले 20 मई को बाघ ने स्थानीय निवासी अविनाश पर हमला किया था, जिसमें वह जख्मी हो गए.14 मई को जिमरी नौतनवा निवासी राजकुमार (13) और 20 मई को पुरैना कटहा गांव की पार्वती देवी की बाघ के हमले में मौत हुई थी. रविवार देर रात बाघ का मूवमेंट देखा गया. ऐसे में वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है.
ग्रामीण बताते हैं कि बाघ काफी खतरनाक है. पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है. काफी शांत तरीके से वह पीछे से हमला करता है. खासकर छोटे जानवरों पर पलक झपकते ही हमला कर देता है. वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.
वन विभाग के रेंजर आरपी श्रीवास्तव ने बाघ के हमले में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. उनका कहना है कि वन विभाग की टीम की गश्त जारी है. लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. उन्हें अपने सिर के पीछे विशेष प्रकार के प्रतीक चिह्न बांधकर चलने को कहा गया है. बाघ की एक्टिविटी पर नजर है. ट्रैपिंग कैमरा लगाया गया है. बाघ के फुटमार्क पर खास नजर है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story