भारत
तेंदुए का खौफ! घर से बाहर जाने से डर रहे लोग, 29 मवेशियों को बना चूका है निशाना
jantaserishta.com
1 Sept 2023 8:54 AM IST

x
ग्रामीणों के बीच तेंदुए की दहशत बरकरार है।
आगरा: आगरा में चंबल के बीहड़ में ग्रामीणों के बीच तेंदुए की दहशत बरकरार है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए अब वन विभाग की टीम ने कानपुर चिड़ियाघर से एक्सपर्ट की टीम मांगी है। वहीं, तेंदुए के पैरों के निशान देखने के लिए टीम जंगलों में बारूद की बंदूकों से आवाज कर रही है। 10 दिन में तेंदुआ 29 मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे लगाकर तेंदुए की खोज में लगे हैं।
बाह रेंज के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बीते एक सप्ताह से थाना पिनाहट और मनसुखपुरा के बीहड़ वाले गांव में तेंदुए ने पालतू जानवरों पर हमला किया था। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को ट्रेस कर रही है। गांव-गांव नाइट विजन कैमरे, पिंजरे, जाल लगाए गए हैं। ड्रोन उड़ाकर लोकेशन ट्रेस की गई है। मगर, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।
तेंदुए के बच्चे भी साथ में हैं। उनके पैरों के निशान भी मिले हैं। पकड़ने के लिए चार टीमें लगी हुई हैं, जो दिन और रात गश्त कर रही हैं। वहीं, चंबल वाइल्ड लाइफ की डीएफओ आरुषि मिश्रा ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांव-गांव जाल लगाए हैं। पिंजरे रखे हैं। नाइट विजन कैमरे लगे हैं। ड्रोन से उनकी लोकेश तलाशी जा रही है। इसके साथ ही कानपुर चिड़ियाघर से एक्सपर्ट की टीम भी मांगी गई है। ताकि, तेंदुए को आबादी क्षेत्र में आने पर आसानी से पकड़ा जा सके।
तेंदुआ अभी पकड़ में नहीं आ पाया है। इसके डर से किसान शाम होने के बाद घरों में ही बंद होकर रह गए हैं। रात में खेतीबाड़ी की निगरानी भी नहीं कर पा रहे। वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





