भारत
प्रेमिका का खौफ: प्रेमी घर छोड़कर फरार, ऐसे प्यार चढ़ा परवान
jantaserishta.com
21 May 2024 9:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
घंटों बाद परिवार के लोगों ने समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया, तब युवती वापस लौटी।
जौनपुर: यूपी के जौनपुर के एक गांव की 23 वर्षीय युवती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चैटिंग करते करते जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को दिल दे पैठी। सोमवार को वह युवक से शादी करने की जिद लिए उसके घर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। घंटों बाद परिवार के लोगों ने समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया, तब युवती वापस लौटी।
युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती थी। इसी रील में कमेंट के दौरान घर से छह किमी दूर के एक गांव के लड़के से युवती का प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक कुछ दिन टालता रहा। जिसके चलते युवती काफी आवेश में आकर युवक के घर पहुंच गई। युवती के आने के पहले ही उसका प्रेमी कहीं भाग गया। घर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। वह घर में रहकर प्रेमी को बुलवाने की जिद करने लगी। काफी विवाद बढ़ने लगा तब गांव के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने युवती से कहा कि अभी युवक घर पर नहीं है। आएगा तभी कुछ हो पायेगा। युवती को काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





