भारत

महिला नेत्री का खौफ! अवैध खनन में पुलिस ने जब्त किए थे कई ट्रैक्टर...विधायक ने हंगामा कर थाने से छुड़वा ले गईं...फिर

jantaserishta.com
30 Jun 2021 7:27 AM IST
महिला नेत्री का खौफ! अवैध खनन में पुलिस ने जब्त किए थे कई ट्रैक्टर...विधायक ने हंगामा कर थाने से छुड़वा ले गईं...फिर
x
पुलिस ने जब्त किए थे कई ट्रैक्टर

झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पर आरोप है कि अवैध बालू खनन के मामले में पुलिस ने जिस ट्रैक्टर को जब्त किया था, उन्होंने उसे थाने से छुड़ा लिया. पुलिस की आंखों के सामने थाना परिसर से विधायक के समर्थक बालू का ट्रैक्टर लेकर थाना से लेकर निकल गए.

दरअसल, ये पूरा मामला बालू के अवैध कारोबार पर हुई पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ा है. इन दिनों हजारीबाग में बालू का अवैध कारोबार जारी है. प्रशासन अवैध कारोबार को रोकने के लिए कोशिश भी कर रहा है. इसी कड़ी में रात 10:00 बजे कटकमदाग थाना ने अवैध बालू लदी 8 गाड़ी पकड़ी. प्रशासन को आते देख ट्रैक्टर चालक फरार हो गया और गाड़ी वहीं छोड़ दी.
बालू से लदी गाड़ी को थाना लाया गया और एफआईआर दर्ज की गई. लेकिन विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार सुबह अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचीं और जब्त किया बालू लदा ट्रैक्टर को थाने से मुक्त करा लिया. पुलिस के सामने विधायक के समर्थक बालू का ट्रैक्टर लेकर थाना से चले गए.
गरमागरमी के माहौल में पुलिस और विधायक के साथ तू-तू मैं-मैं भी हुई. ऐसे में सीनियर पुलिस अधिकारी कटकमदाग थाना पहुंचे और मामला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि थाना परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया. विधायक घंटों तक थाना में ही बैठी रहीं.
आरोप है कि थाना परिसर से बिना कागजी कार्रवाई के विधायक के समर्थक जब्त बालू का ट्रक अपने साथ ले गए. नियम की बात करें तो प्रशासन कोई सामान जब्त करता है तो कोर्ट के आदेश के बाद ही उसे छोड़ा जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story