भारत

अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ, आरोपी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
12 Jun 2022 8:52 AM IST
अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ, आरोपी ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में पुलिस का बदमाशों पर इतना डर हावी होता जा रहा है कि अब बदमाश खुद ही गले में तख्ती डालकर थाने जाकर सरेंडर कर रहे हैं. ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (UP Firozabad) में देखने को मिला. लूट और हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना लाइनपार निवासी भोला यादव उर्फ पुष्पेंद्र अपने गले में तख्ती डालकर रसूलपुर थाने पहुंचा. भोला ने तख्ती पर लिख रखा कि 'मैं भोला यादव केस में वांछित चल रहा हूं, आज आपके सामने रसूलपुर फिरोजाबाद आया हूं, मुझे गोली न मारें.' इसके बाद पुलिस भोला यादव से पूछताछ कर रही है.
इस मामले को लेकर सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वांछित अभियुक्त भोला यादव पर लूट और हत्या के प्रयास का मामला फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में दर्ज था. इस मामले में वह वांछित चल रहा था. पुलिस ने कई बार भोला यादव को पकड़ने के लिए दबिश दी, इसके बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन आज उसने खुद ही थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है. अब आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story